हड़प्पा सभ्याता का समय निर्धारण

हड़प्पा सभ्यता के काल का निर्धारण पूरी तरह से पुरातत्विक स्रोत्रों के आधार पर किया गया है किसी भी लिखित स्रोत्र के आधार पर नहीं, परिणाम स्वारूप अलग-अलग खोजकर्ताओं ने अपने अनुसार इसके काल का निर्धारण किया है जैसे की –

इतिहासकार/विद्वानमान्य तिथि
एच. हेरास6000 ईसा पूर्व (नक्षत्रिय के आधार पर)
मधोस्वारूप वत्स3500-2700 ईसा पूर्व
जॉन मार्शल3250-2750 ईसा पूर्व
अर्नेस्ट मैक2800-2500 ईसा पूर्व
मार्टिमर व्हीलर2500-1500 ईसा पूर्व
रेडियो कार्बन2350-1750 ईसा पूर्व

सर्वप्रथम सर जॉन मार्शल ने 1931 ई० में हड़प्पा सभ्यता के काल का निर्धारण किया| मेसोपोटामिया (सारगोन) के अभिलेख के अनुसार 3250 से 2750 ईसा पूर्व तक हड़प्पा सभ्यता का काल रहा|

C-14 कार्बन के विश्लेषण के अधार पर भारतीय पुरातात्वेता डी० पी० अग्रबाल द्वारा हड़प्पा सभ्यता की तिथि 2300 से 1750 ईसा पूर्व तक मानी गई और इसी समय अवधि को मुख्य रूप से हड़प्पा सभ्यता का समय माना गया|

नोट – रेडियो कार्बन डेटिंग विधि 1949 ई० में विलार्ड फ्रैंक लीबी ने विकसित की इसके लिए लीबी को 1960 ई० में नोबेल पुरस्कार दिया गया|

सम्पूर्ण हड़प्पा सभ्यता को चार भागों में विभाजित किया जाता है

1. पूर्व हड़प्पा (नवपाषाण युग, ताम्र पाषण युग) (7570-3300 ईसा पूर्व) इस काल को प्रारंभिक खाद्य उत्पादक युग कहा जाता है|

2. प्रारम्भिक हड़प्पा (आरंभिक कांस्य युग) 3300-2600 ईसा पूर्व इस काल को क्षेत्रीयकरण युग कहा गया है|

3. परिपक्व हड़प्पा (मध्य कांस्य युग) 2600-1900 ईसा पूर्व इस काल को एकीकरण युग कहा गया है|

4. उत्तर हड़प्पा (समाधि एच, उत्तरी कांस्य युग) 1900-1300 ईसा पूर्व इसे प्रवास युग कहा गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *