भारत के महत्वपूर्ण झील – Important lakes of India

भारत में बड़ी झीलों के आलावा कुछ अन्य महत्वपूर्ण झीलें भी है जो अपनी अनूठी विशेषताओं के साथ सूक्ष्मजीवों और अन्य जीवों को आवास प्रदान करती है|

भारत के महत्वपूर्ण झील


कोलेरू झील (आंध्रप्रदेश)

  • कृष्णा और गोदावरी नदी डेल्टा के बीच स्थित यह झीले भारत की सबसे बड़ी झील है|
  • साल 2002 में रामसर सम्मलेन के तहत इस झील को अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व का अद्र्भूमि घोषित किया गया था

संभार झील (राजस्थान)

  • यह भारत की सबसे बड़े अंतर्देशीय खारे पानी का झील है
  • इसका उल्लेख महाभरत में राक्षस राज बिशपर्व के राज्य के हिस्से के रूप में जिक्र किया गया है

पुष्कर झील (राजस्थान)

  • राजस्थान के अजमेर जिला के पुष्कर शहर में स्थित यह झील हिन्दू धर्म के लिए एक पवित्र झील है

लोनार झील (महाराष्ट्र)

  • लोनार झील का रंग आज के करीब 50000 साल पहले एक उल्कापिंड के पृथ्वी के टकरा जाने से हुआ था

पुलीकट झील (आंध्रप्रदेश)

  • कोरमंडल तट पर स्थित भारत की दूसरी सबसे बड़े खारे पानी की झील है
  • यह आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के सीमा पर स्थित इस झील को, श्रीहरिकोटा द्वीप इसे बंगाल की खाड़ी से अलग करता है

लोकटक झील (मणिपुर)

  • केइबुल लाम्जाओ, विश्व का एक मात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उधान है जो इसके ऊपर तैरता है
  • इसी उधान में लुप्तप्राय संगाई या मणिपुर ब्रो-एन्टिलर्ड हिरन का अंतिम प्राकृतिक आवास है

सास्थामकोट्टा झील (केरल)

  • केरल की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है
  • झील में अधिक संख्या में उपस्थित कैवबोरास नामक लार्वा के कारण यह काफी शुद्ध पानी का झील है

वेमव्नाद झील (केरल)

  • भारत की सबसे लम्बी व केरल की सबसे बड़ी झील है
  • नेहरु ट्रोफी बोट रेस इसी झील में आयोजित की जाती है

चिल्का झील (ओड़िसा)

  • भारत की सबसे बड़ी तटीय लैगून और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी लैगून झील है
  • यह झील भारतीय उप-महाद्वीप पर प्रवासी पक्षियों के लिए सबसे बड़ा शीतकालीन मैदान है

डल झील (जम्मू-कश्मीर)

  • श्रीनगर में स्थित डल झील को “कश्मीर के मुकुट का गहना” या “श्रीनगर का गहना” के नाम से जाना जाता है जोकि पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है
  • डल झील के किनारे एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन स्थित है

वुलर झील (जम्मू-कश्मीर)

  • भारत की सबसे बड़ी मीठी पानी की झील है
  • झेलम नदी द्वारा पोषित इस झील का निर्माण टेक्टोनिक गतिविधि के कारण हुआ

कंवर झील (बिहार)

  • कंवरताल या काबर्ताल झील एशिया की सबसे बड़ी ताजे पानी की ओक्स्बो झील है

हुसैन सागर झील (तेलंगाना)

  • हैदराबाद ने स्थित इस झील का निर्माण 1562 में हजरत हुसैन शाह वाली ने, इब्राहिम कुलिक्युब शाह के शासनकाल में बनवाया था
  • यह हैदराबाद और सिकंदराबाद शहर को जोड़ता है
  • इस झील के प्रमुख अकर्षण झील के केंद्र में स्थापित ‘रॉक ऑफ़ जिब्राल्टर’ है

पेरियार झील (केरल)

  • इस झील का निर्माण 1895 में मुल्लापेरियार नदी के ऊपर बनाए जा रहे बांध के कारण हुआ
  • प्रसिद्ध हाथी अभ्यारण्य, बाघ अभ्यारण्य, और पेरियार वन्यजीव अभ्यारण्य इस झील के किनारे स्थित है

भीमताल झील (उत्तराखण्ड)

  • कुमायूँ क्षेत्र की सबसे बड़ी झील है
  • इसे भारत का झील जिला भी कहा जाता है
  • इसका आकार अंग्रेजी वर्णमाला के C आकार का है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *