अर्थशास्त्र की परिभाषा – Definition of Economics

Definition of Economics : अर्थशास्त्र दो शब्द अर्थ (धन) और शास्त्र (वैज्ञानिक अध्यन) से मिलकर बना है वहीँ अंग्रेजी में Economics दो ग्रीक शब्द Oikos (घरेलु) तथा Nemein (प्रबंध) से बना है| अर्थशास्त्र वह विज्ञान हैं जिसके जिसमे मनुष्य की धन संबंधी कार्यों का अध्ययन किया जाता है|

अर्थशास्त्र की परिभाषा (Definition of Economics)

एडम स्मिथ की परिभाषा

  • इन्हें अर्थशास्त्र का पिता कहा जाता है इनके अनुसार अर्थशास्त्र राष्ट्रों के धन की प्रकृति तथा कारणों की खोज है|
  • इनकी प्रसिद्ध पुस्तक “An Enquiry into the Nature and Causes of Wealth of Nations” को 1776 में प्रकाशित हुआ|
  • कलाईल, मौरिस और रस्किन जैसे अर्थशास्त्रीयों ने एडम स्मिथ की इस परिभाषा को यह कहकर आलोचना किया की उन्होने अपनी परिभाषा में धन को मनुष्य से अधिक महत्व दिया|

डॉ मार्शल की परिभाषा

  • अर्थशास्त्र मनुष्य के व्यक्तिगत तथा सामाजिक कार्यों के उस भाग का अध्यन करता है जिसके घनिष्ट संबंध कल्याण प्रदान करने वाले भौतिक प्रदार्थों से प्राप्ति तथा उनका उपयोग करने से है|
    रोबिन्स ने इनकी इस परिभाषा को यह कहकार आलोचना किया की, अर्थशास्त्र में वे सभी आर्थिक कार्यों का अध्यन होता है चाहे वह भौतिक हो या अभौतिक, चाजे उनसे कल्याण हो या ना हो|
  • डॉ मार्शल की पुस्तक “Principle of Economics” का प्रकाशन 1890 में हुआ|

रोबिन्स की परिभाषा

  • अर्थशास्त्र वह विज्ञान है जिसके अंतर्गत उपयोग किये जानेवाले सीमित साधनों तथा उद्देश्यों से संबंध रखने वाले मानवीय व्यवहार का अध्ययन करता है| इनकी इस परिभाषा को उपर्युक्त परिभाषा को दुर्लभता संबंधी परिभाषा भी कहा जाता है|
  • रोबिन्स की पुस्तक “An Essay on the Nature and Significance of Economic Science” का प्रकाशन 1932 में हुआ|
  • इनके परिभाषा को भी कुछ अर्थशास्त्रीयों ने यह कहकर आलोचना किया की इन्होने अर्थशास्त्र को केवल चयन या मूल्य निर्धारण का शास्त्र बना दिया|

सैम्युअलसन की परिभाषा

  • अर्थशास्त्र इस बात का अध्ययन करता है कि व्यक्ति तथा समाज किस प्रकार मुद्रा के माध्यम से अथवा इसके बिना विभिन्न वस्तुओं के उत्पादन के लिए वैकल्पिक उपयोगों वाले दुर्लभ साधनों का प्रयोग करें है और इन वस्तुओं को वर्तमान तथा भविष्य के उपभोग के लिए समाज के विभिन्न लोगों तथा वर्गों के बीच बाँटतें हैं| यह साधनों के बटवारे में किये जाने वाले सुधारों के लाभों व लागतों का विश्लेषण करता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *