SSC CHSL Tier-2 , MTS Exam Tier-2 2022 Dates जारी

SSC Exam 2022 Dates : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीएचएसल 2021 टियर-2 डिस्क्रिप्टिव पेपर और एमटीएस हवलदार टियर-2 डिस्क्रिप्टिव पेपर की तिथियां जारी कर दी हैं। सीएचएसल टियर-2 जहां 18 सितंबर 2022 को होगा, वहीं एमटीएस हवलदार टियर-2  के लिए 6 नवंबर 2022 की डेट तय की गई है। इसके अलावा आयोग ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल के कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2022 के बीच आयोजित की जायेगी। 

SSC CHSL Updates

कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त हायर सेकेंड्री स्तरीय भर्ती परीक्षा 2021 (CHSL) टियर-1 का का रिजल्ट 4 जून को जारी किया था। टियर-1 परीक्षा में देशभर से कुल 54104 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इस भर्ती के जरिए केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में 6072 पद भरे जाएंगे। इनमें सर्वाधिक 3378 पद पोस्टल/शार्टिंग असिस्टेंट के हैं। लोअर डिविजन क्लर्क और जूनियर सेक्रेटेरीयल असिस्टेंट (एलडीसी/ जेएसए) के 2552 पदों पर भर्ती होगी तो डेटा इंट्री आपरेटर के 142 पद भी इस भर्ती के जरिए भरे जाएंगे। कुल 6072 पदों में 2924 पद अनारक्षित, होंगे जबकि 1049 पद ओबीसी, 990 एससी, 469 एसटी और 640 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित होंगे।

SSC MTS Updates

वहीं एमटीएस हवलदार भर्ती  के जरिए 7301 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें एमटीएस की कुल 3698 वैकेंसी हैं। हवलदार की 3603 वैकेंसी हैं। कर्मचारी चयन आयोग की इस परीक्षा देशभर से 37,94,607 अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन कराया था। उत्तर प्रदेश और बिहार 13,28,537 अभ्यर्थियों ने 26 जुलाई 2022 तक चली परीक्षा में भाग लिया था।

Delhi Polish Updates

इससे पहले एसएससी ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर और हेड कांस्टेबल (एडब्ल्यूओ/टीपीओ) के पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी थी। एसएससी ने नोटिस जारी कर कहा है कि दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर के 1411 पदों पर भर्ती के लिए लिखित ऑनलाइन परीक्षा 21 अक्टूबर 2022 को होगी। वहीं दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (एडब्ल्यूओ)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (टीपीओ) के 850 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 27 अक्टूबर और 28 अक्टूबर को आयोजित होगी।

SSC इस वर्ष की भर्तियां 

  • दिल्ली पुलिस व सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर एसआई  भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 10 अगस्त को जारी होगा। आवदेन 30 अगस्त तक लिए जाएंगे। नवंबर 2022 में परीक्षा होगी।
  • जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 12 अगस्त 2022 को जारी होगा। टियर-1 परीक्षा नवंबर 2022 में होगी। 
  •  स्टेनोग्राफर ग्रेड सी डी भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 20 अगस्त 2022 को और परीक्षा नवंबर 2022 में होगी। 
  • सीजीएल 2022 का नोटिफिकेशन 10 सितंबर 2022 को जारी होगा। इसकी परीक्षा दिसंबर 2022 में ली जाएगी। 
  • साइंटिफिक असिस्टेंट आईएमडी परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 15 सितंबर 2022 को आएगा और परीक्षा दिसंबर 2022 में होगी।
  • दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 7 अक्टूबर 2022 को जारी होगा। जनवरी फरवरी 2023 में इसकी परीक्षा होगी। 
  • एसएससी सीएचएसएल 2022 का नोटिफिकेशन 5 नवंबर 2022 को आएगा। आवेदन 4 दिसंबर तक लिए जाएंगे। टियर 1 परीक्षा फरवरी मार्च 2023 में ली जाएगी। 
  • कांस्टेबल जीडी सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ, असम राइफल परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 10 दिसंबर 2022 को निकलेगा। इसके लिए 19 जनवरी 2023 तक आवेदन लिए जाएंगे। मार्च अप्रैल 2023 में परीक्षा होगी। 
  • एसएससी एमटीएस भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 25 जनवरी 2023 को जारी होगा। आवेदन 24 फरवरी तक लिए जाएंगे। अप्रैल मई 2023 में परीक्षा होगी।
  • दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव (महिला , पुरुष) भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 2 मार्च 2023 को निकलेगा। आवेदन 31 मार्च  2023 तक लिए जाएंगे। परीक्षा अप्रैल मई 2023 में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *